
लखनऊ। आज (शनिवार) देर से ही सही लेकिन थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकलेगी। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के क्षेत्रीय मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि कोहरा शनिवार और रविवार को भी छाया रहेगा। दिनभर ठंड और गलन का ऐहसास होता रहेगा। सोमवार से कोहरा थोड़ा कम होने का अनुमान है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी है। ज्यादातर बच्चे खेलकर समय बिता रहे। आप भी अंगीठी जलाकर अपने शरीर को रखिए गर्म।