
जौनपुर। महाकुंभ में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की टीम ने लगभग दो महीने तक सक्रिय रहकर सेवा कार्य किया। इसके चलते महाकुंभ समापन पर एक सम्मान समारोह में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखनऊ उत्तर प्रदेश ने महाकुंभ में सेवारत सभी पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और इंडियन रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश की टीम खासकर आरती श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला आदि को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया। साथ ही बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल और हाइजिन किट बांटा। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ. हिमाबिंदु नायक, उपसभापति अखिलेन्द्र शाही, कोषाध्याय अरुण कुमार सिंह (मुन्ना), प्रयागराज की ए.डी.जी. पद्मजा चौहान, ए.डी. डॉ. आशू मिश्रा, सी.एम.ओ. डॉ. ए. पी. तिवारी उपस्थित रहे।
इस समापन एवं सम्मान समारोह में संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की प्रमुख डॉ. अंजु सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे सहित संस्था की पूरी टीम भी उपस्थित रही और संस्था द्वारा जरूरतमंदों को पोषण किट भी बांटा गया।