
गोरखपुर। 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने संजय पाण्डेय पर दूसरी बार विश्वास जताकर उन्हें महराजगंज का जिला अध्यक्ष बनाकर जिले की कमान सौंप दी।
भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को अपने नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की। इसे तकरीबन दोपहर 2 बजे जनपद के चुनाव अधिकारी ओमकार केशरी ने जारी किया।
अशोक उर्फ़ संजय पाण्डेय लगभग तीन वर्षों से जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने दूसरी बार उन पर भरोसा जताया और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी।

भारी गहमागहमी और खींचतान के बीच महराजगंज में 29 लोगों ने भरा भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये पर्चा भरा था। चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी बताया कि संजय पाण्डेय घुघली ब्लाक के भुवना गांव के रहने वाले हैं। उन्हें सौम्य और मधुर व्यवहार वाले शख्सियत के तौर पर जाना जाता है। अब इनके कार्यकाल में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इनकी रणनीति मायने रखेगी। साथ ही काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।