
जौनपुर। निफा के संवेदना -2 अभियान के तहत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर दो सत्रों में ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ तथा देवदूत हेल्पिंग हैंड जौनपुर की ओर से रक्तदान कराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कीर्ति चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए उनके बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि हम ऐसे देश के नागरिक हैं जिसके नागरिकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये। हम उन शहीदों को भूल गए हैं। हमें उनकी कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें पूरा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के बारे में अभी भी बहुत लोग जागरूक नहीं हैं। हमें और प्रयास करना होगा। उन्होंने इसके लिए ठाकुरबाड़ी संस्था की प्रमुख रानी डॉ. अंजू सिंह तथा अन्य ऐसी संस्थाओं के प्रयासों को भी सराहा जो लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही हैं।
कार्यक्रम को जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर नरेंद्र कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ हुसैन, डॉ.अर्पित प्रताप सिंह, डॉ. मनीष ने भी संबोधित किया। कैंप में कुल 85 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं रक्तदानियों में संजीव सिंह, नेहा सिंह, नेहा पंडित, दुर्गेश सिंह, अनूप सिंह परिहार, चंदन तिवारी निफा जौनपुर के कैंप में कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, सौरभ सिंह जिला ब्लड बैंक के एचके कुशवाहा, डॉ. अर्पित सिंह, डॉ. आलोक त्रिपाठी, दीक्षा राय, शालिनी मौर्य, संजय सेठ, सरिता मिश्रा, अंजलि त्रिपाठी, मंजू सिंह, नेहा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देवदूत हेल्पिंग हैंड के संस्थापक सदस्य दुर्गेश सिंह, नेहा सिंह, बलवंत सिंह,अनूप सिंह परिहार, गौरव सिंह, रमेश सिंह रामा, ऋचा सिंह सोलंकी, विश्वजीत सिंह के साथ ही संस्था के सभी स्टाफ आदि उपस्थित रहे।